फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   अहमदाबाद की कला से निखरेगी हरिद्वार जिले की माटी कला

अहमदाबाद की कला से निखरेगी हरिद्वार जिले की माटी कला

Mon, 18 Dec 2017 12:09 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
अहमदाबाद की कला से निखरेगी हरिद्वार जिले की माटी कला
रुड़की। जिला प्रशासन की ओर से कुम्हारों के हित संरक्षण के लिए उठाए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत अब एक और नई योजना लागू की जा रही है। अहमदाबाद (गुजरात) में माटी कला विशेषज्ञों द्वारा हरिद्वार के कुम्हारों को प्रशिक्षित कर फैंसी और रंगीन मिट्टी के दीये बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए भी विशेष प्रशिक्षण देने की तैयारी की जा रही है। इस परियोजना के अंतर्गत जिले के हजारों कुम्हारों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
विज्ञापन

इसी साल दीपावली पर जिलाधिकारी दीपक रावत ने कुम्हारों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना था। इस दौरान यह बात सामने आई थी कि मिट्टी के बर्तन और दीये आदि बनाने के लिए कुम्हारों को मिट्टी नहीं मिल पा रही है। खनन संबंधी प्रतिबंध उनकी आर्थिकी को प्रभावित कर रहे थे। इस समस्या का निराकरण करते हुए जिलाधिकारी ने सभी तहसील प्रशासन को अपने यहां ऐसे कुम्हारों को चिह्नित करने के निर्देश दिए थे जो बर्तन बनाकर ही आजीविका चला रहे हों। ऐसे परिवारों को मिट्टी उठान के लिए पास जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। अब जिलाधिकारी दीपक रावत ने कुम्हारों के कल्याण के लिए एक और महत्वपूर्ण योजना शुरू की है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के कुम्हारों को अहमदाबाद के विशेषज्ञों से बाजार की मांग के अनुसार फैंसी दीये और बर्तन बनाने का प्रशिक्षण अहमदाबाद में दिया जाएगा। आने-जाने का पूरा खर्च प्रशासन उठाएगा। प्रशिक्षण के बाद माटी कला बोर्ड माध्यम से ऐसे कुम्हारों को ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed