फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बिटिया की डोली उठाने को आगे आए ग्रामीण

बिटिया की डोली उठाने को आगे आए ग्रामीण

Sun, 29 Apr 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बिटिया की डोली उठाने को आगे आए ग्रामीण
भगवानपुर।
विज्ञापन

एक ही परिवार में तीन मौतों से जहां पूरा लव्वा गांव शोक में डूबा हुआ है। वहीं ग्रामीणों ने अपने स्तर से नीयत तिथि (30 अप्रैल) पर ही बिटिया की शादी करवाने को निर्णय लिया है। इसके लिए ससुराल पक्ष की रजामंदी भी ले ली गई है। दुख की इस घड़ी में सभी ग्रामीण पिता का फर्ज अदा करने को आगे आए हैं।

लव्वा गांव में शुक्रवार को हुए तिहरे हत्याकांड के बाद शोक में डूबे पीड़ित परिवार की मदद को शनिवार को कई ग्रामीण आगे आए। गांव के लोगों ने बेटी मानसी की शादी के लिए अपने स्तर से ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत की। साथ ही निश्चित तिथि पर शादी करने की बात कही। गांव के यादराम सैनी ने बताया कि 30 अप्रैल को राज सिंह की बेटी मानसी की शादी तय है। इसके लिए कार्ड भी बंट चुके हैं। उन्होंने निजी स्तर पर शादी करवाने को कुछ लोगों से बातचीत की है। ससुराल पक्ष के लोगों से पीड़ित परिवार के अलावा बिरादरी के कुछ लोगों ने भी बात की है। इसमें दोनों पक्षों में निश्चित तिथि पर जरूरी रस्में पूरी करते हुए डोली विदा करने की बात तय की। ग्रामीणों का कहना है कि मां-बाप की कमी कोई पूरा नहीं कर सकता, लेकिन वे अपना फर्ज निभाते हुए इसे पूरा करने की हरसंभव कोशिश में लगे हुए हैं। इसके अलावा आसपास के गांवों के ग्रामीणों का पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए तांता लगा हुआ है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed