फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The crushing season is in trouble due to the non-start of repair work

Roorkee News: मरम्मत कार्य शुरू न होने से पेराई सत्र पर संकट के बादल

Thu, 03 Sep 2026 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The crushing season is in trouble due to the non-start of repair work
इकबालपुर शुगर मिल में आगामी पेराई सत्र की तैयारियों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। मिल में मशीनों की मरम्मत का कार्य अब तक शुरू नहीं होने से इस वर्ष भी पेराई सत्र शुरू होने पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में क्षेत्रीय गन्ना किसानों को मिल गेट पर गन्ना आपूर्ति की सुविधा से वंचित रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन


2024-25 में इकबालपुर शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू नहीं हो पाया था। इसके कारण क्षेत्र के किसानों को लिब्बरहेड़ी और लक्सर चीनी मिलों के तौल केंद्रों पर गन्ना आपूर्ति करनी पड़ी थी। किसानों के गन्ने की ढुलाई का खर्च भी काटा गया था जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। मिल गेट पर गन्ना आपूर्ति होने से किसानों को ढुलाई खर्च नहीं देना पड़ता है और तौल केंद्रों की अपेक्षा फसल का अधिक दाम मिल पाता है।
विज्ञापन


आगामी पेराई सत्र को लेकर किसान उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उनका बकाया भुगतान मिलने के साथ मिल का संचालन भी शुरू हो जाएगा। हालांकि, मिल में मरम्मत कार्य शुरू नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। पेराई सत्र शुरू होने का समय भी नजदीक आ चुका है। इकबालपुर गन्ना विकास परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मिल का पेराई सत्र शुरू कराने और किसानों का बकाया भुगतान दिलाने के संबंध में मिल प्रबंधन को कई पत्र जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद मिल प्रबंधन की ओर से पेराई सत्र शुरू करने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed