फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   - संविदा पर तैनात डाक्टर के भरोसे चल रहा अस्पताल

- संविदा पर तैनात डाक्टर के भरोसे चल रहा अस्पताल

Thu, 22 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
- संविदा पर तैनात डाक्टर के भरोसे चल रहा अस्पताल
लक्सर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर पर पर्याप्त डॉक्टर न होने से मरीजों को भटकना पड़ रहा है। दुर्घटना के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ रहा है। लोगों की मांग के बावजूद डाक्टरों की तैनाती न होने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

करीब 12 साल पहले कस्बे में 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया था। 70 गांव की आबादी इसका लाभ उठाते हैं, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त डॉक्टर न होने से यह केंद्र रेफरल केंद्र बनकर रह गया है। एक डॉक्टर के भरोसे पूरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। तीन डाक्टर संविदा पर तैनात हैं। स्वास्थ्य केंद्र में सर्जन न होने से दुर्घटना में घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

इनसेट-
सृजित पदों के सापेक्ष तैनाती नहीं
लक्सर से सीएचसी पर हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, पैथोलोजिस्ट समेत सात चिकित्सक, चार फार्मेसिस्ट, चार वार्डबॉय, एक लैब टेक्नीशियन, एक एक्सरेरे टेक्नीशियन, पांच स्टाफ नर्स, पांच स्वीपर, दो चौकीदार के पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष डॉक्टरों की तैनाती नहीं है। काफी समय से सीएससी पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी का पद लंबे समय से खाली है। एसीएमओ हरिद्वार को चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की जुबानी
क्षेत्रीय ग्रामीण विकास सेवा समिति के अध्यक्ष विजयपाल गुर्जर और समाजसेवी अश्वनी चौधरी का कहना है कि वह लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग से लक्सर सीएससी में स्टाफ बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक पदों के सापेक्ष डाक्टरों की तैनाती नहीं हो पाई।
कोट
लक्सर में डॉक्टरों की तैनाती के लिए शासन को मांग भेजी गई है। महिला रोग विशेषज्ञ की आवश्यकता भी है। जल्द डाक्टरों की तैनाती होगी।
डॉ.एचबी शाक्य एसीएमओ हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed