फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   आईआईटी में वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रकाशन की बारीकियां समझीं

आईआईटी में वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रकाशन की बारीकियां समझीं

Tue, 13 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी में वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रकाशन की बारीकियां समझीं
रुड़की। आईआईटी रुड़की में अमेरिकन केमिकल सोसाइटी (एसीएस) की ओर से आउटरीच कार्यक्रम एसीएस ऑन कैंपस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा मस्तिष्क तक पहुंचना और उन्हें रसायन विज्ञान के क्षेत्र में शीर्ष शोधकर्ताओं के साथ बातचीत करने के उत्कृष्ट अवसर प्रदान करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसीएस ओमेगा की प्रबंध संपादक डा. दीक्षा गुप्ता ने कहा कि भारत विज्ञान में उत्कृष्ट प्रतिभा पूल का भंडार है। इस कार्यक्रम ने छात्रों और संकाय सदस्यों को वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रकाशन की दुनिया पर एक स्पष्ट दृष्टिकोण प्राप्त करने में मदद की है। बायोकंजेग्टेट केमेस्ट्री की मुख्य संपादक प्रो. विन्सेंट ने कहा कि हम भावी महान पुरस्कार विजेताओं से लेख पाने की उम्मीद कर रहे हैं और इसकी शुरुआत करने के लिए आईआईटी की तुलना में बेहतर जगह कोई नहीं हो सकती। आईआईटी के प्रो. एमआर मौर्य ने कहा कि इस कार्यक्रम से संस्थान के वैज्ञानिकों एवं छात्रों को विशेष जानकारी प्राप्त करने का मौका मिला है। इस दौरान वक्ताओं ने आईआईटी रुड़की केव्यस्त और उत्साही दर्शकोंके लिए शोध और प्रकाशन की दुनियापर अपने दृष्टिकोण प्रस्तुत किए। एसीएस टीम ने बहुत सारे सवालों का जवाब दिया। इस दौरान संस्थान ने एक परिसर पोस्टर प्रस्तुति सत्र का भी आयोजित किया, जहां छात्रों ने एसीएस से दिग्गजों तक को अपने पोस्टर में प्रस्तुत किए और विचारों पर उनकी राय ली। इस मौके पर सात सर्वश्रेष्ठ पोस्टरों के लिए प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर संस्था एवं संस्थान के अनेक पदाधिकारी एवं प्रोफेसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed