{"_id":"644d5c584877753a4b0cd604","slug":"100th-edition-of-mann-ki-baat-will-be-historic-kaushik-roorkee-news-c-5-1-drn1030-143910-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक होगा मन की बात का 100वां संस्करण : कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक होगा मन की बात का 100वां संस्करण : कौशिक
विज्ञापन
बोले, प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन के बात के 100वें संस्करण को ऐतिहासिक और यादगार बनाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम होंगे।भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर सिंह के हरिद्वार रोड स्थित कैंप कार्यालय पर पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात का कार्यक्रम कोई राजनीतिक नहीं है। इससे पहले भी कई प्रधानमंत्री ऐसे कार्यक्रम कर चुके हैं, लेकिन पीएम मोदी इस कार्यक्रम को यहां तक लेकर आए।
उन्होंने कार्यक्रम में प्रत्येक वर्ग के मन की बात को साझा किया। कई विदेशी युवाओं को देश में लाकर उनसे उद्योग लगाने का काम कराया। मन की बात में पौड़ी के युवक से प्रधानमंत्री ने बात की तो वहां पर्यावरण के क्षेत्र में कई युवाओं का कारवां जुड़ गया। पीएम ने परीक्षा की तैयारियों, मछुआरों की समस्याओं समेत कई मुद्दों पर हर क्षेत्र के लोगों से मन की बात की है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील त्यागी एवं पूर्व प्रदेश मंत्री धीर सिंह मौजूद रहे।