{"_id":"56eed9b94f1c1bcc26f150a8","slug":"rita-bahuguna-told-soniya-gandhi-about-the-position","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज बहुगुणा की बहन ने सोनिया के सामने फैलाई 'झोली'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज बहुगुणा की बहन ने सोनिया के सामने फैलाई 'झोली'
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 20 Mar 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
रीता बहुगुणा और सोनिया गांधी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्या का समाधान निकालने पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीता बहुगुणा ने पूर्व मुख्यमंत्री व उनके भाई विजय बहुगुणा से बात की। बातचीत के दौरान बहुगुणा ने बहन रीता से स्पष्ट रूप से कह दिया कि उनसे किया गया कोई भी वायदा पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
वह कई बार सोनिया गांधी से भी मिले, आश्वासन मिला, लेकिन नतीजा नहीं निकला। मुलाकात के बाद रीता बहुगुणा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव वी.जॉर्ज को अपडेट कर दिया है।
विज्ञापन
फिलहाल रीता बहुगुणा से भी बागियों की वापसी का प्रबंधन होता नहीं दिख रहा है। सूत्रों की माने तो दिल्ली में रीता बहुगुणा ने विजय बहुगुणा से मुलाकात की।
विज्ञापन
बोले बहुगुणा, वायदे के अनुसार कुछ नहीं हुआ
सूत्र बताते है कि विजय बहुगुणा ने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री बने तो वायदे के अनुसार हरीश रावत कैंप को एक राज्यसभा, स्पीकर और दो मंत्री पद दिए गए थे। अलग अलग विधायकों को संसदीय सचिव और अन्य दायित्व दिए।
जब हरीश रावत मुख्यमंत्री बने तब शैलेंद्र मोहन सिंघल और सुबोध उनियाल को मंत्री बनाने और राज्यसभा सीट देने का वायदा हुआ था।
यह भी तय हुआ था कि मेरे समर्थक विधायकों को तवज्जों दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बातचीत के बाद रीता बहुगुणा ने सारी स्थिति से सोनिया के सचिव वी.जॉर्ज को भी अवगत करा दिया है।
मैं कोई मध्यस्थता नहीं कर रही हूं, उत्तराखंड में जो कुछ हुआ उसके बाद व्यक्तिगत रूप से मेरा अपने भाई विजय बहुगुणा से बात करना बनता ही था, मैंने बात की है, लेकिन ऐसा नहीं है कि मुझे इसके लिए पार्टी ने अधिकृत किया हो, मैंने व्यक्तिगत तौर पर बात की है।
रीता बहुगुणा जोशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस