फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Youth riding scooter dies due to collision with truck

Rishikesh News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

Mon, 23 Dec 2024 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Youth riding scooter dies due to collision with truck
ऋषिकेश मार्ग स्थित गुरुद्वारा लंगर हाॅल के सामने ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुसांई ने बताया कि शनिवार की देर रात कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि डोईवाला-ऋषिकेश मार्ग पर एक ट्रक और स्कूटी की टक्कर हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची। घायल स्कूटी सवार को अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। शव को हिमालयन अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक की पहचान प्रकाश दास (25) निवासी ग्राम मझौनी, पश्चिमी चंपारण, बिहार हाल निवासी भानियावाला, डोईवाला के रूप में की गई है। मृतक भानियावाला से डोईवाला की ओर जा रहा था। ओवरटेक करने पर सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जौलीग्रांट चौकी में खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed