फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Youth arrested with 16.60 grams of smack

16.60 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

Mon, 05 Apr 2021 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 16.60 grams of smack
ऋषिकेश। थाना रायवाला पुलिस ने एक युवक को 16.60 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो गया है। युवक को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

थाना रायवाला प्रभारी अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि बीते शनिवार को पुलिस टीम ने नेपाली तिराहा फ्लाईओवर के पास मोहम्मद इस्तकार अली, निवासी ग्राम शाहपुर, थाना भगवानपुर, हरिद्वार को एक कार से 16.60 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा।
विज्ञापन

उसने बताया कि वह नशे का आदि है। अपना नशा और महंगे शौक पूरे करने के लिए स्मैक बेचने का काम करता है। वह बरेली से स्मैक सस्ते दामों पर खरीदकर लाकर हरिद्वार, मुनिकीरेती और ऋषिकेश के कैंपिंग क्षेत्र में स्मैक पीने वाले व्यक्तियों, शिक्षण संस्थानों के छात्रों और विदेशी सैलानियों को महंगे दामों पर बेचता है। पुलिस टीम में सीओ डीसी ढौंडियाल, थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत, एसओजी ग्रामीण प्रभारी ओमकांत भूषण, प्रेम सिंह नेगी, सचिन सैनी, दिनेश महर, नवनीत नेगी और सोनी लाठी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed