फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Woman dies after coming under tractor wheel

Rishikesh News: ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आने से महिला की मौत

Sun, 25 Dec 2022 06:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after coming under tractor wheel
श्यामपुर क्षेत्र के भट्टोवाला में ट्रैक्टर के नीचे आने से एक स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। वहीं स्कूटी सवार महिला का बेटा घायल हो गया। मृतक महिला के देवर ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

श्यामपुर चौकी पुलिस को शनिवार दोपहर दो बजे भट्टोवाला रोड पर ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आने से एक महिला की मौत की सूचना मिली। कोतवाली प्रभारी खुशीराम पांडे ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूटी महिला का बेटा चला रहा था वह पीछे बैठी थीं। स्कूटी के पास से एक ट्रैक्टर गुजरा। इस दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई और महिला ट्रैक्टर के पिछले पहिये के नीचे आ गई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतिका धनज्योति कुडियाल (40) पत्नी सुरेश कुड़ियाल गुमानीवाला के रूषा फार्म की रहने वाली है। बताया कि महिला किसी काम से अपने मायके आई थी और वापस ससुराल जा रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed