फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Wished long life to Sakshi Maharaj

Rishikesh News: साक्षी महाराज की दीर्घायु की कामना की

Tue, 13 Jan 2026 01:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 13 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Wished long life to Sakshi Maharaj
उन्नाव सांसद  साक्षी महाराज के जन्म दिवस में शामिल हुए संत, मंहत। स्रोत आयोजक।
रेलवे रोड स्थित भगवान आश्रम में अखिल भारतीय समिति की ओर से उन्नाव के सांसद आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी साक्षी महाराज का जन्म दिवस मनाया गया। आश्रम परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ऋषिकुमारों ने हवन-पूजन कर उनकी दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन


जगद्गुरु द्वाराचार्य स्वामी दयाराम दास योगानंदाचार्य महाराज ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में साक्षी महाराज की अहम भूमिका रही है। 70 वर्ष की आयु में साक्षी महाराज सनातन धर्म की ध्वजा को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके शिष्य महंत स्वामी आलोक हरि महाराज ने गुरुदेव के जीवन पर चर्चा कर आश्रम में संतों का स्वागत किया। इस दौरान संतों ने एम्स रोड स्थित साक्षी वाटिका में नीम, रुद्राक्ष, बरगद, पीपल समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस मौके पर स्वामी योगी आशुतोष महाराज, तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य, महंत छोटन दास, महंत कपिल मुनि, महंत केशव स्वरूप ब्रह्मचारी, प्रमोद दास, महावीर दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed