मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने त्रिवेणीघाट पर मोमबत्ती जलाकर रैली निकाली। रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने मजबूत लोकतंत्र, सबकी भागीदारी नारे के साथ मतदाताओं को जागरूक किया।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिनकी आयु 18 वर्ष हो गई है वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। जिन्होंने वोटर कार्ड नहीं बनाए हैं वे क्षेत्र के 186 बूथों पर 30 नवंबर तक संपर्क कर वोटर कार्ड बनवा सकते हैं। रैली में मनोज कुमार, ब्रह्मी तोमर, कुसुम पुंडीर, विभा, गीतापाल, राधा रानी, प्रतिभा गुप्ता, रेखा पोरवाल, रेखा बाल्मीकि, रेखा रावत, मधु, शकुंतला चौहान, विमला, माधुरी, भगवती, प्रभा, अंजू रानी, कांति यादव, सत्यभामा, बबली पुंडीर, सुषमा देवी, मंजू अग्रवाल आदि थे।