फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Villagers keeping guard to protect the forest from fire

Rishikesh News: जंगल को आग से बचाने के लिए पहरेदारी कर रहे ग्रामीण

Mon, 13 May 2024 05:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Villagers keeping guard to protect the forest from fire
ग्राम पंचायत कालूवाला और बड़ोवाला के ग्रामीण जंगल को आग से बचाने के लिए पहरेदारी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के सहयोग से नदी और जंगलों के किनारे चेतावनी संबंधी बैनर भी लगाए हैं।
विज्ञापन




कालूवाला और बड़ोवाला ग्राम सभा के लोग जंगलों में बढ़ती हुई आग की घटनाओं से चिंतित हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के साथ मिलकर एक टीम का गठन किया है। वन विभाग की टीम जंगल के अंदर और ग्रामीणों की टीम जंगल के बाहर पहरेदारी कर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


कालूवाला के ग्राम प्रधान पंकज रावत के नेतृत्व में युवाओं की टीम हाथों में डंडे और चेतावनी संबंधी बैनर थामे जंगल और नदी के किनारे गश्त कर रही है। कालूवाला में कालूसिद्ध मंदिर से सटकर सौंग नदी बहती है। सौंग नदी के किनारे ही थानो वन रेंज का घना जंगल है। जो पहाड़ तक सैकड़ों हेक्टयर में फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कालूसिद्ध के पास खासकर गर्मियों में काफी बाहरी लोग पिकनिक मनाते आते हैं। चूल्हा जलाने, बीड़ी, सिगरेट आदि से कई बार जंगल में आग लग जाती है। वहीं शराब पीकर और दूसरा नशा करके लोग गांव की सड़कों पर गाड़ी भगाते हैं। जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

जंगल को आग से बचाने और अपने गांव में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीण शिफ्टों में नदी और जंगल के किनारे पहरेदारी कर रहे हैं। ग्रामीणों की टीम में प्रवीण कृषाली, रवि नेगी, विशाल, अमित सोलंकी, विनोद, राहुल राणा, कपिल कंडवाल, गब्बर सिंह आदि शामिल हैं।





वन विभाग का मिल रहा पूरा सहयोग



कालूवाला और बड़ोवाला ग्राम सभा को इस कार्य के लिए थानो वन रेंज के अधिकारियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। इन दोनों पंचायतों में बीते बरसात में बाढ़ आने और दूसरे कामों में थानो रेंज ने ग्रामीणों की मदद की थी। इसी कारण अब ग्रामीण भी अपने गांव और जंगल के लिए मोर्चा संभाले हुए हैं। ग्राम प्रधान पंकज रावत और सुधीर क्षेत्री ने कहा कि जंगल को आग से बचाने और गांव में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोला है।




जंगलों को आग से बचाने के लिए कालूवाला और बड़ोवाला के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का पूरा सहयोग मिल रहा है। नदी और वन क्षेत्र में शराब पीने या संदिग्ध गतिविधि किए जाने पर पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं वाहन भी सीज किया जाएगा। - एनएल डोभाल, रेंजर थानो वन रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed