{"_id":"66f862087a56ba569d099917","slug":"uttarakhand-state-women-commission-chairman-kusum-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-513129-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवतियों को समय से मिले योजनाओं का लाभ : कंडवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवतियों को समय से मिले योजनाओं का लाभ : कंडवाल
विज्ञापन
Iउत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षणI
उत्तराखंड राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने शनिवार को उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय में सभी चिकित्सकों के कक्ष में जाकर विस्तृत जानकारी ली। साथ ही प्रसूति कक्ष और जांच आदि की मशीनों की स्थिति का भी जायजा लिया। गर्भवतियों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कुसुम कंडवाल ने कहा कि सरकार आज बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे रही है। मरीजों की जांच नई और आधुनिक मशीनों से हो रही है। उन्होंने प्रसूति गृह में चिकित्सकों से महिलाओं को मिलने वाले उपचार व सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने सीएमएस डाॅ. पी के चंदोला से कहा कि गर्भवती महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय से मिले, इस बात की निगरानी होनी चाहिए। कहा, ऋषिकेश गढ़वाल का मुख्य द्वार है। पहाड़ के अधिकतर लोग ऋषिकेश में उपचार के लिए आते है। जानकारी मिली है कि अस्पताल में एक फिजिशियन और एक ईएनटी चिकित्सक की और आवश्यकता है। इस संबंध में चिकित्सा महानिदेशक डाॅ. तारा आर्या से बात करेंगी।
विज्ञापन
चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक विनोद कोठारी की ओर से महिला वार्ड प्रसूति गृह समेत अन्य मरीज और तीमारदारों को फल वितरित किए गए। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीके चंदोला, डॉ. उषा अरुण, डॉ. निधि उपाध्याय, डॉ. विकास घिल्डियाल आदि शामिल रहे।