{"_id":"56db42a64f1c1b3b2d8b4ec3","slug":"unleashes-angry-at-water-shotage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल किल्लत पर फूटा गुस्सा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल किल्लत पर फूटा गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Mon, 07 Mar 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
पानी की समस्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माया कुंड क्षेत्र में लगातार चली आ रही पेयजल किल्लत से आजिज लोगों का गुस्सा जल संस्थान पर फूट पड़ा। आक्रोशित नगारिकों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। चेताया कि विभाग ने कार्यप्रणाली नहीं बदली और शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को भाजपा की नगर पालिका सभासद विजय लक्ष्मी भट्ट के नेतृत्व में माया कुंड क्षेत्र के नागरिक केवलानंद चौक पर एकत्रित हुए और वार्ड नंबर 12 में काफी दिनों से चल रही पानी की समस्या को लेकर जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन के साथ ही पुतला फूंका। सभासद ने कहा कि लोग काफी समय से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को समस्या से कई बार अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
बावजूद इसके इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोगों को जैसे तैसे हलक तर करने के लिए पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। प्रदर्शनकारियों में मारकंडेय राम, मनोज भट्ट, रजनी भट्ट, अलका भट्ट, चंपा देवी, सीमा, विजय कुमार, अनीता राणा, नीलम, अंजू देवी, जानकी, शोभा, सुशीला, अमित गुप्ता, अनिल, संगीता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन