फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh News Fraud case against six including former District Panchayat member know whole matter

Rishikesh News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत छह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस, जानें पूरा मामला

Mon, 04 Mar 2024 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 04 Mar 2024 04:58 PM IST
सार

व्यवसाय बढ़ने पर आरोपी उनसे आए दिन लाखों रुपये की मांग करने लगे। फर्जी मुकदमें में फंसाने, जमीन हड़पने और परिवार को जान से मारने की धमकी भी देते रहे। डर की वजह से रुपये भी दिया।

विज्ञापन
Rishikesh News Fraud case against six including former District Panchayat member know whole matter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहसपुर थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी करने, षडयंत्र समेत विभिन्न धाराओं में पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में मोहम्मद जैद रफी अंसारी निवासी हसनपुर ने कहा कि वह अपना व्यवसाय विगत कई वर्षों से करते आ रहे हैं।

विज्ञापन


व्यवसाय बढ़ने पर आरोपी उनसे आए दिन लाखों रुपये की मांग करने लगे। फर्जी मुकदमें में फंसाने, जमीन हड़पने और परिवार को जान से मारने की धमकी भी देते रहे। डर की वजह से रुपये भी दिया। जब आरोपियों को पता चला कि उसकी और परिवार के अन्य सदस्यों की भूमि एनएच में अधिकृत हो गई है तो उन्होंने मार्च 2022 में 50 लाख की मांग की। प्राधिकरण से मिलने वाले करोड़ों का मुआवजा पर रोक लगाने की धमकी दी।
विज्ञापन


जैद ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण का एक वरिष्ठ अधिकारी इनसे मिला हुआ है। फर्जी व कूटरचित प्रार्थना पत्र एसआईटी व अन्य कार्यालय को दिए गए। इनके आधार पर उनसे अवैध वसूली की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Exclusive: एम्स के प्रोफेसर का दावा, केवल इस कैप्सूल से नियंत्रित होगी शुगर, नहीं लेनी पड़ेगी दवा और इंसुलिन

थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुलजार निवासी ग्राम भुड्डी थाना सहसपुर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमरूदीन, आदिल, जमशेद निवासी ग्राम माजरा मस्जिद वाली गली, राजेंद्र पुरोहित, अली शेर निवासी सभावाला और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच एसआई राजेश असवाल को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed