{"_id":"6a9ab94bda1d3b2958050b7f","slug":"gmou-buses-to-run-from-dehradun-on-mountain-routes-starting-september-11-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-145955-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: अब 11 सितंबर से दून से पर्वतीय रूटों पर दौड़ेंगी जीएमओयू की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: अब 11 सितंबर से दून से पर्वतीय रूटों पर दौड़ेंगी जीएमओयू की बसें
Fri, 04 Sep 2026 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 04 Sep 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब 11 सितंबर से दून से पर्वतीय रूटों पर दौड़ेंगी जीएमओयू की बसें
- पहले चार सितंबर से संचालित होनी थी बसें, जोशीमठ, ऊखीमठ, गोपेश्वर आदि मार्गों पर संचालित होंगी
ऋषिकेश। गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन (जीएमओयू) अब 11 सितंबर से देहरादून से पर्वतीय क्षेत्रों के लिए बस सेवा शुरू करेगी। पहले एक सितंबर, फिर चार सितंबर और उसके बाद अब 11 सितंबर की तारीख तय की गई है। अब तक जीएमओयू की बसें हरिद्वार और ऋषिकेश से ही संचालित होती हैं। देहरादून का परमिट मिलने के बाद पहली बार देहरादून से भी बसों का संचालन होगा। पहले चरण में प्रतिदिन 11 बसें चांदनी चौक (भुड्डी गांव) से हिमगिरी एक्सप्रेस के नाम से संचालित की जाएंगी। यह बसें शिमला बाइपास, आईएसबीटी, रिस्पना पुल होते हुए ऋषिकेश पहुंचेंगी। इन बसों का संचालन पहले चरण में जोशीमठ, गोपेश्वर, ऊखीमठ, नागनाथ पोखरी, तिरपालीसैंण, बीरोंखाल और धुमाकोट रूट पर किया जाएगा। जीएमओयू प्रबंधन ने बसों की समय-सारणी तैयार कर ली है। संचालन के लिए भुड्डी गांव में शाखा कार्यालय भी खोल दिया गया है। नए परमिट के आधार पर पहले बसों का संचालन एक सितंबर से होना था लेकिन एक कागज में परिवहन विभाग के अधिकारियों के हस्ताक्षर न होने से इन बसों का संचालन चार सितंबर कृष्णा जन्माष्टमी के दिन से करने की योजना बनाई गई थी लेकिन अब एक बार फिर जीएमओयू प्रबंधन की ओर से अब 11 सितंबर से बस संचालित करने की योजना बनाई गई है।
-- -- -- -
कोट- अब चार के बजाय 11 सितंबर से देहरादून से बसों का संचानल होगा। यह बसें भुड्डी गांव चांदनी चौक से संचालित होगी। पहले चरण में प्रतिदिन 11 सेवाओं का संचालन होगा। नए रूटों का बसों की मांग बढ़ने पर दूसरे चरण में बसों की संख्या बढ़ाई जाएंगी। - अनिल बरगली, पर्यटन अधिकारी, जीएमओयू, मुख्यालय कोटद्वार