{"_id":"6302812da0371405fa22fb11","slug":"uksssc-government-burnt-effigy-in-protest-against-rigging-rishikesh-news-drn4205250139","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूकेएसएसएससी: धांधली के विरोध में सरकार पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूकेएसएसएससी: धांधली के विरोध में सरकार पुतला फूंका
विज्ञापन
उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग की कई परीक्षाओं में धांधली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड स्थित भाजपा सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने प्रदेश सरकार पर बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। साथ ही नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।
इस मौके पर एआईसीसी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से भ्रष्टाचार में शामिल आरोपियों को संरक्षण देने का काम किया जा रहा है। भाजपा सरकार और उनके मातहत कर्मचारियों की ओर से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई परीक्षाओं में जिन लोगों का नाम आ रहा है, वे कहीं न कहीं भाजपा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी भ्रष्ट सरकार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि यह खुलेआम कई करोड़ों रुपये का घोटाला है। कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय रावत ने कहा कि यूकेएसएससी परीक्षा में जो भ्रष्टाचार सामने आया है, उसमें एसटीएफ की ओर से अभी तक 21 दोषियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। अभी तक एसटीएफ के हाथ बड़े सफेदपोश तक नहीं पहुंचे हैं। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।
पुतला फूंकने वालों में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, पार्षद मनीष शर्मा, सरोज देवराड़ी, उमा ओबेरॉय, रोशनी देवी, प्यारेलाल जुगलान, प्रदीप जैन, अशोक शर्मा, जय सिंह राणा, जयपाल बिट्टू, विक्रम भंडारी, रुकम पोखरियाल और बैशाख सिंह पयाल आदि उपस्थित थे।