फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Two thieves arrested for blowing cash and documents

बैंक कैशियर को झांसा देकर माल उड़ाने वाले शातिर चोर पकड़े

Sun, 02 Jan 2022 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two thieves arrested for blowing cash and documents
ऋषिकेश। पुलिस ने बैंक कैशियर को झांसा देकर नकदी और दस्तावेज उड़ाने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से पुलिस को नकदी और दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि उत्तराखंड कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, गुमानीवाला के कार्यालय प्रभारी अरविंद मोहन कुड़ियाल ने पुलिस को दी तहरीर बताया था कि 15 दिसंबर को वह और कैशियर रविंद्र राणा गुमानी वाला स्थित बैंक बंद करके अलग-अलग वाहन से ऋण वसूली के लिए जा रहे थे। रविंद्र के पास बैग में बैंक का अकाउंट ओपनिंग फॉर्म, रविंद्र राणा का आई कार्ड, नकदी, बैंक के कैश सेफ और मुख्य गेट की चाबियां थीं। रास्ते में एक व्यक्ति ने रविंद्र राणा को रोककर कहा कि उसकी जैकेट पर मिट्टी और गंदा पदार्थ लगा है। रविंद्र राणा ने अपनी मोटरसाइकिल रोककर बैग उतारा और जैकेट साफ करने लगा। जैकेट साफ करने के बाद रविंद्र राणा ने देखा कि बैग किसी अज्ञात व्यक्ति ने उठा लिया है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की जांच और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को श्यामपुर से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान गंगाराम और मुकेश निवासी ग्राम मवैया, थाना मेहता गोकुल, जिला हरदोई उत्तरप्रदेश हाल निवासी खदरी खड़क माफ, श्यामपुर, ऋषिकेश, जिला देहरादून के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस को पांच हजार की नकदी और चार अकाउंट ओपनिंग फार्म बरामद हुए हैं। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed