{"_id":"6a120e2d830608e82f08b110","slug":"two-more-arrested-for-assaulting-tourists-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-978933-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पर्यटकों से मारपीट में दो और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पर्यटकों से मारपीट में दो और गिरफ्तार
Sun, 24 May 2026 01:59 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 24 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काले की ढाल में बाहरी राज्य से आए पर्यटकों के साथ मारपीट और वाहन क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कुल संख्या चार हो गई है।
बीते बुधवार को काले की ढाल पर कुछ लोगों ने हरियाणा के पर्यटकों के साथ मारपीट कर उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। भीड़ ने एक पर्यटक को नंगा कर खूब पीटा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य तथ्यों के आधार पर बीते शुक्रवार को दो आरोपियों अशोक थापा और नरेश कश्यप को गिरफ्तार किया था।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि बीते शुक्रवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल दो अन्य व्यक्ति ट्रांजिट कैंप के पीछे डग सड़क क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमित और अर्जुन भारती के रूप में हुई है। दोनों कृष्णानगर कॉलोनी, आईडीपीएल ऋषिकेश के निवासी हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में अभियुक्तों ने भीड़ के साथ मिलकर मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ करने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि वे पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए लगातार छिप रहे थे। अन्य नामजद व अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।