फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   'Tourism will get boost by exchanging culture'

‘संस्कृति आदान प्रदान कर पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा’

Sat, 28 Sep 2019 02:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
'Tourism will get boost by exchanging culture'
परमार्थ निकेतन में आयोजित कार्यक्रम के तहत हवन यज्ञ में आहूति डालते श्रद्धालु। - फोटो : RISHIKESH
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर बाली इंडोनेशिया से 20 महिला आचार्यों का दल पुत्री गिरींद्रा के मार्गदर्शन में परमार्थ निकेतन पहुंचा। इस मौके पर उन्होंने बाली संस्कृति का प्रतीक पद्मासना मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर परमार्थ गंगा आरती में भाग लिया। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक दूसरे की संस्कृति को आपस में साझा करना नींव का पत्थर साबित हो सकता है। पर्यटन को बढ़ाने के लिए हमें सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक मूल्यों को बढ़ाने के साथ आपसी भाईचारे को विकसित करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्यटन के माध्यम से आज की समस्या प्रदूषित और घटता जलस्तर, पर्यावरण प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग जैसे अनेक समस्याओं पर खुलकर चर्चा की जा सकती है। इन समस्याओं के समाधान के लिए पर्यटन को एक सशक्त माध्यम के रूप में उपयोग करना बेहतर होगा। पर्यटन के माध्यम से हम विश्व की संस्कृतियों को आपस में जोड़कर विविधता में एकता को विकसित कर सकते है। इस बार विश्व पर्यटन दिवस की थीम टूरिज्म एंड जॉब ए बेटर फ्यूचर फॉर ऑल रखी गयी है। इंडोनेशिया से आई पुत्री गिरींद्रा ने बताया कि इस वर्ष परमार्थ निकेतन में यह उनकी तीसरी यात्रा है। इस बार विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर भारत बाली संस्कृति के आदान-प्रदान के लिए वह 20 महिला आचार्यो के साथ परमार्थ गंगा तट पर पद्मासना और मां गंगा के दर्शन के लिए आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed