फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tirthnagri jammed, harass people

तीर्थनगरी में जाम, लोग हलकान

Tue, 11 Oct 2016 02:10 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Tue, 11 Oct 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
Tirthnagri jammed, harass people
जाम - फोटो : amar ujala

तीर्थनगरी में लोगों को जाम से निजात नहीं मिल पा रहा है। हर दिन लोगों को जाम से परेशान होना पड़ रहा है। दशहरा पर सरकारी और गैर सरकारी विभागों के छुट्टी होने के कारण सोमवार को तीर्थनगरी में वाहनों का दबाव अधिक रहा। सुबह से देरशाम तक हाईवे पर वाहन रेंगते दिखे। जाम से लोग हलकान रहे। देसी विदेशी पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह मुख्य मार्ग पर लगे जाम को खुलवाने पर पुलिस प्रशासन को भी जमकर पसीना बहाना पड़ा।

विज्ञापन


सोमवार को मुख्य बाजार, हरिद्वार मार्ग, चंद्रभागापुल, कैलासगेट, पीडब्ल्यूडी तिराहा, लक्ष्मणझूला शिवानंद पार्किंग के समीप और तपोवन में करीब पांच किमी की दूरी लोगों के लिए घंटों का जंजाल बन गई। दिनभर जाम के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। मुख्यमार्ग पर आडे-तिरछे खड़े वाहन दिनभर जाम का कारण बने रहे। घंटों जाम में फंसे रहने के कारण लोगों को अपना काम देरी से निपटाना पड़ा। हरिद्वार से श्रीनगर जा रहे राकेश ममंगाई ने बताया कि कोयलघाटी से मुनिकीरेती पहुंचने तक उन्हें 40 मिनट का समय लगा। उन्हें परिवार की शादी में सम्मलित होने के लिए दो बजे अपराह्न तक श्रीनगर पहुंचना है। लेकिन, हाईवे पर सुबह 11 बजे से ही जाम के कारण वह समय पर शादी में नहीं पहुंच पा रहे हैं। जाम के चलते बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी हुई। 
विज्ञापन


अवकाश के चलते सोमवार को सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। ट्रैफिक पुलिस और अन्य पुलिस कर्मियों को सुबह से ही ड्यूटी पर लगा दिया गया था। दीपावली त्यौहार को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद बनाया जाएगा। - चक्रधर अंथवाल, सीओ ऋषिकेश। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed