फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tiranga Yatra taken out in honor of soldiers

Rishikesh News: सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

Sun, 18 May 2025 02:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out in honor of soldiers

विज्ञापन
सैनिकों के सम्मान में शनिवार को तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली गई। भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के लगाए गए। यात्रा पंजाब सिंध क्षेत्र से शुरू हुई और मुखर्जी मार्ग से देहरादून रोड, क्षेत्र रोड, मेन बाजार सुभाष चौक होते हुए त्रिवेणीघाट पर समाप्त हुई। संगठन के महामंत्री अजेय कुमार ने कहा कि भारतीय सैनिक देश के गौरव हैं। हर नागरिक उनका सम्मान करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर बार देश के सैनिकों का हौसला बढ़ाया है। ऑपरेशन सिंदूर हमारी सबसे बड़ी सफलताओं में से एक है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि पूरे देश में तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। एक भारतीय होने के नाते हमें आगे बढ़कर ऐसी यात्राओं का हिस्सा बनना चाहिए। भारत ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। जिलाध्यक्ष भाजपा ऋषिकेश राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर एक सफल प्रहार था। तिरंगा सम्मान यात्रा देश के सभी नागरिकों को एकजुट करने की यात्रा है। रैली में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला, मेयर शंभू पासवान, पूर्व मेयर अनिता ममगाईं, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, प्रतीक कालिया, संजय शास्त्री, नंदकिशोर जाटव, जितेंद्र अग्रवाल, सुमित पंवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed