फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Timardars will get entry to AIIMS from nearby

तीमारदारों को पास से मिलेगी एम्स में जाने की एंट्री

Wed, 04 Sep 2019 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Timardars will get entry to AIIMS from nearby
एम्स में तिमारदारों के पास के लिए बात करते निदेशक प्रो. रविकांत - फोटो : RISHIKESH
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में मरीजों के तीमारदार अब सिर्फ पास से ही एंट्री कर सकेंगे। मरीजों की बेहतर देखभाल, स्वास्थ्य व सुरक्षा के मद्देनजर यह योजना तैयार की गई है। मंगलवार को संस्थान के निदेशक डॉ. रविकांत ने पास सेवा का शुभारंभ किया। इस मौके उन्होंने मरीजों के तीमारदारों को नि:शुल्क पास बांटे। एम्स निदेशक डॉ. रविकांत ने बताया कि अस्पताल में प्रत्येक मरीज के साथ केवल एक तीमारदार की अनुमति रहेगी। मरीज के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती रहने तक निशुल्क पास उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. रविकांत ने बताया कि मरीज को मिलने वाले एक से अधिक तीमारदार अति रिक्त शुल्क देकर पास ले सकते हैं। यह योजना अस्पताल के बेहतर संचालन, मरीजों के स्वास्थ्य की सुरक्षा, बेहतर देखभाल, संक्रमण के खतरों को कम करने और सुरक्षात्मक लिहाज से बनाई गई है। मरीज अपने साथ स्वस्थ बच्चों को अस्पताल में नहीं लाएं। इससे बच्चों का संक्रमण से बचाव हो सकेगा। इस मौके पर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. ब्रह्मप्रकाश, डीन एकेडमिक प्रोफेसर मनोज गुप्ता, डीन एलुमिनाई प्रो. बीना रवि, प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह, डॉ. अनुभा अग्रवाल, डॉ. प्रेरणा बब्बर, सुरक्षा अधिकारी प्यार सिंह राणा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed