{"_id":"6873be4846b1e29883080a33","slug":"three-youths-arrested-with-liquor-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1027-129569-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवकों के पास से 202 टेट्रा पैक माल्टा और 240 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। पुलिस ने क्षेत्र में शराब की तस्कारी कर रहे तीन युवकों को आशुतोष नगर और आईडीपीएल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस को युवकों के पास से 202 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देसी शराब और 240 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद हुए। कोतवाली पुलिस ने तीनों युवक आयुष, नीरज और ललित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।
कोतवाली प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि 12 और 13 जुलाई को पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम को गोविंद नगर झुग्गी झोपड़ी, गोलचक्कर आईडीपीएल और आशुतोष नगर ऋषिकेश से तीन युवकों को एक दोपहिया और एक कार से शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस को गोविंदनगर झुग्गी झोपड़ी निवासी ललित कश्यप (19) के पास 42 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देसी शराब, विजय कॉलोनी हाथीबड़कला देहरादून, हाल निवासी गली नंबर सात भट्टा काॅलोनी गढ़ी श्यामपुर निवासी आयुष रावत (20) के पास पांच पेटी (कुल 240 पव्वे) अंग्रेजी शराब और बापूग्राम आईडीपीएल निवासी नीरज (22) के पास 160 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देसी शराब बरामद हुई। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के वाहन सीज कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास जुटाया जा रहा है।