फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   three women injuried in pickup accident

पिकअप के एक्सीडेंट में तीन महिलाएं घायल

Mon, 21 Mar 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Mon, 21 Mar 2016 02:05 AM IST
three women injuried in pickup accident
घायल - फोटो : amar ujala

यमकेश्वर ब्लॉक में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विथ्याणी-यमकेश्वर मोटर मार्ग पर चढ़ाई चढ़ रहे एक पिकप वाहन के अचानक पीछे खिसकने से उसकी चपेट में आकर दो महिलाएं और एक किशोरी घायल हो र्गइं। वाहन बेेकाबू होकर खाई में लुढ़का और एक पेड़ पर फंस गया। चालक ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। घायलों को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



एक पिकप वाहन रविवार शाम मोहन चट्टी से विथ्याणी जा रहा था। इसी बीच दमराणा के पास मार्ग पर चढ़ाई चढ़ने की बजाय पीछे की ओर खिसक गया। वाहन को बेकाबू होते देख पीछे से पैदल आ रही महिलाओं में भगदड़ मच गई। भागदौड़ में ज्योति (15) पुत्री विक्रम सिंह, मनोरमा (50) पत्नी दिनेश चंद्र और ममता (23) पत्नी जितेंद्र निवासी विथ्याणी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए।


बताया गया कि घायल महिलाएं दमराणा से निरंकारी मिशन का सत्संग सुनकर पैदल घर लौट रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बेकाबू वाहन खाई में लुढ़कने के बाद एक पेड़ पर अटक गया। चालक ने वाहन से कूद कर किसी तरह जान बचाई। सूचना पर 108 आपातकालीन सेवा ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


लोडर पलटा, चालक घायल
रविवार शाम दून मार्ग पर काली मंदिर के पास एक लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक कृष्णा (31) पुत्र रतीराम निवासी चंद्रेश्वरनगर घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि कृष्णा देहरादून सामान छोड़ने के बाद ऋषिकेश आ रहा था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed