फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Three fake income tax officers arrested on raid in film style

फिल्मी अंदाज में छापामारी करने वाले फर्जी आयकर अधिकारी गिरफ्तार

Sat, 12 Feb 2022 12:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Three fake income tax officers arrested on raid in film style
07 कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े तीन फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर। - फोटो : RISHIKESH
चर्चित बॉलीवुड फिल्म स्पेशल 26 के अंदाज में एक डाककर्मी के घर में छापामारी करने वाले तीन फर्जी आयकर अधिकारियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वहीं लूट को अंजाम देने वाले दो आरोपी नकदी और आभूषण के साथ फरार होने में कामयाब रहे। फरार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक फर्जी छापामारी की योजना पीड़ित डाककर्मी के सगे छोटे भाई ने ही बनाई थी। पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 4.30 बजे पांच लोग अचानक ऋषिकेश पोस्ट ऑफिस में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संदीप सिंह पुत्र राम सिंह के वाल्मीकि नगर स्थित आवास पर आ धमके। पांचों लोगों ने संदीप को बताया कि वह आयकर अधिकारी हैं और उनके घर पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। संदीप को सर्च वारंट और आईडी कार्ड दिखाने के बाद पांचों लोगों ने घर को खंगालना शुरू किया। संदीप ने अपनी फूफेरी बहन की शादी के लिए घर में नकदी और गहने रखे थे। पांचों लोग नकदी, आभूषण और संदीप की पत्नी का मोबाइल अपने साथ लेकर जाने लगे। जब पांचों लोग घर से बाहर निकल रहे थे तो संदीप ने भी उनके साथ चलने के लिए कहा। तब पांचों लोगों ने कहा कि आपको सुबह 10 बजे आईडीपीएल स्थित कार्यालय में आना है। जब संदीप ने पांचों लोगों को रोका तो वे उनके साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगे। इस बीच हल्ला सुनकर आसपास के पड़ोसी भी घर के बाहर एकत्र हो गए। पड़ोसियों ने पांचों लोगों को घेर लिया। इस बीच घटना में शामिल एक महिला और पुरुष लोगों से नजर बचाकर मौके से फरार हो गए। हालांकि लोगों ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि आरोपियों की पहचान नवदीप सिंह निवासी 824, गांधी कॉलोनी, फरीदाबाद, हरियाणा, महेंद्र निवासी नंबर 161, कृष्णा एनक्लेव डिचाऊ कलां, नजफगढ़, दिल्ली और सुमित कुमार गली नंबर 27, नजदीक हुंडई शोरूम, अमित ग्राम, गुमानीवाला, श्यामपुर ऋषिकेश के रूप में हुई है। वहीं एक आरोपी परमजीत और रायवाला निवासी महिला मौके से फरार हो गई थी। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम को भेजा गया है। पुलिस टीम आरोपियों के बेहद करीब पहुंच गई है। ऋषिकेश कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के पास से पुलिस को फर्जी सर्च वारंट और आईडी बरामद हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार फर्जी आयकर छापामारी की पूरी योजना संदीप के सगे छोटे भाई ने तैयार की थी। एक आरोपी को संदीप के छोटे भाई ने ही फरार होने में मदद की थी। हालांकि अभी तक पीड़ित की ओर से छोटे भाई के घटना में शामिल होने की पुष्टि नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed