फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Three-day Beatles Ganga Festival to be organized from

Rishikesh News: बीटल्स ग्रुप के यादों को किया जाएगा जीवंत

Sat, 21 Oct 2023 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Three-day Beatles Ganga Festival to be organized from
I27 अक्तूबर से आयोजित होगा बीटल्स एंड द गंगा फेस्टिवलI
विज्ञापन


नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्र में 27 से 29 अक्तूबर को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय बीटल्स गंगा फेस्टिवल के सफल आयोजन को लेकर लक्ष्मणझूला स्थित डीएम कैंप कार्यालय में यमकेश्वर एसडीएम अनिल कुमार चन्याल ने विभागीय अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की।

एसडीएम अनिल कुमार चन्याल ने कहा कि राजाजी टाइगर रिजर्व के गौहरीरेंज क्षेत्र में वर्ष 1960 में महर्षि महेश योगी ने चौरासी कुटिया आश्रम की स्थापना की थी। महर्षि महेश योगी के आश्रम से आध्यात्मिक जुड़ाव रहा है। वर्ष 1968 में इंग्लैड़ के मशहूर बीटल्स ग्रुप के चार सदस्य जॉन लेनन, पॉल मककार्टनी, जॉर्ज हैरिसन और रिंगों स्टार चौरासी कुटिया आश्रम आए।
विज्ञापन




यहां रहकर उन्होंने योग के साथ करीब 39 गीत तैयार किए। जो विश्वविख्यात हुए। लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम और चौरासी कुटिया क्षेत्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग, अध्यात्म, संगीत का प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से 27 से 29 अक्तूबर तक तीन दिवसीय बीटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल का आयोजन प्रस्तावित है। फेस्टिवल में बीटल्स बैंड की जीवनी, बीटल्स की सफलता में लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम जौंक स्थित बीटल्स आश्रम के महत्व, उनसे संबंधित प्रदर्शनी, ऑडियो विजुअल स्टॉल, रॉक, हिन्दुस्तानी, फ्यूजन संगीत संध्या का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेस्टिवल में बीटल्स बैंड के प्रमुख कलाकारों की स्मृतियों को पुनर्जीवित किया जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल स्वर्गाश्रम के अध्यक्ष नारायण सिंह रावत, अधिशासी अधिकारी मंजू चौहान, गौहरी रेंज अधिकारी मदन सिंह रावत, सचिन चोपड़ा, उदय नेगी, ओम शर्मा, हरीश बंसल, अनिल नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed