फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Thousands defrauded due to cyber cell activity

साइबर सेल की सक्रियता से टली हजारों ठगी

Mon, 01 Mar 2021 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Thousands defrauded due to cyber cell activity
ऋषिकेश। साइबर सेल टिहरी गढ़वाल ढालवाला मुनिकीरेती शाखा ने साइबर क्राइम का शिकार हुए पीड़ित को 90 हजार रुपये की पूरी धनराशि लौटाई।
विज्ञापन

साइबर सैल प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि बीते 24 फरवरी को थाना कीर्तिनगर उपनिरीक्षक टिकम सिंह चौहान ने उन्हें बताया कि चन्द्रमोहन सिंह पुत्र बलवीर सिंह, निवासी चौरास कीर्तिनगर, साइबर क्राइम का शिकार हो गया है। ठगों ने उनके मोबाइल नंबर पर क्यूआर कोड भेजकर 90,000 हजार की ठगी कर दी। एसएसपी टिहरी जनपद के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति की ओर से धोखाधड़ी धनराशि से फ्लिपकार्ट के माध्यम से कि गई शॉपिंग को साइबर सेल द्वारा तुरंद रद्द कर दिया। जिसमें 90,000 रुपये कि धनराशि सौ फीसद पीड़ित को वापस कराई गई। इसके लिए पीड़ित ने टिहरी पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम में साइबर सेल टिहरी गढ़वाल प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष कुमार, कांस्टेबल अजयवीर सैनी, राहुल शामिल थे।

साइबर सेल पुलिस ने की अपील
ऋषिकेश। साइबर सेल पुलिस ढालवाला शाखा ने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मैसेज से सावधान रहें, किसी को भी अपना एटीएम का नम्बर पासवर्ड, ओटीपी, सीवीवी नम्बर शेयर न करें, अंजान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक न करें, अंजान क्यूआर कोड स्कैन न करें, फेसबुक पर अंजान व्यक्तियों से दोस्ती न करें, जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें। साइबर अपराधों से बचने के लिए मात्र जानकरी ही बचाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed