फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   There is good news for tourists and rafting businessmen

Rishikesh News: 77 लाख में बनेंगे शौचालय, चेंजिंग रूम और काउंटर

Tue, 03 Oct 2023 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
There is good news for tourists and rafting businessmen
Iपर्यटकों और राफ्टिंग व्यवसायियों को मिलेगी बड़ी राहत, महीनेभर के अंदर निर्माण होगा शुरू
विज्ञापन

I

I
I

Iमरीन ड्राइव, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी, निम बीच, फूलचट्टी में बनेंगेI

लंबे समय से शौचालय, चेंजिंग रूम और काउंटर की समस्या से जूझ रहे पर्यटक और राफ्टिंग व्यवसायियों के लिए अच्छी खबर है। गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंध समिति टिहरी गढ़वाल की ओर से राफ्टिंग के पांच स्थलों पर शौचालय, चेंजिंग रूम और काउंटर की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए समिति को शासन से करीब 77 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। समिति की ओर से महीने भर में इसका निर्माण कार्य शुरू होगा।

रीवर राफ्टिंग के लिए मुनि की रेती, तपोवन, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला और आसपास क्षेत्र में रोजाना हजारों तादाद में पर्यटक राफ्टिंग की लिए आते हैं। राफ्टिंग व्यवसायियों की ओर से गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंध समिति को प्रति पर्यटक 20 रुपये सुविधा शुल्क दिया जाता है। लेकिन राफ्टिंग प्वांइटों पर पर्यटकों ने लिए चेजिंग रूम, शौचालय, रास्ते आदि की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मुंबई आदि प्रांतों के पर्यटक खुद को ठगा सा महसूस करते हैं।
विज्ञापन




लंबे समय से राफ्टिंग कारोबारी पर्यटन विभाग से पर्यटकों की लिए मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने की मांग करते आ रहे हैं। एक सितंबर से 30 जून तक गंगा में राफ्टिंग का संचालन होता है। वीकेंड और अन्य त्योहारी सीजन में राफ्टिंग के शौकीन की भीड़ उमड़ती है। वर्ष 2022-23 सीजन में करीब साढे चार लाख पर्यटकों ने रीवर राफ्टिंग का आनंद लिया था। इस सीजन में 16 सितंबर से राफ्टिंग शुरू हुई है। पर्यटकों के लिए जल्द ही मरीन ड्राइव, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी, निम बीच, फूलचट्टी में शौचालय, चेंजिंग रूम और काउंटर का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


I
I

I
I

I- पांच राफ्टिंग स्थलों पर शौचालय, चेंजिंग रूम और काउंटर बनाने के लिए करीब 77 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। महीने भर के अंदर कार्य धरातल पर शुरू किया जाएगा। इनके निर्माण होने से पर्यटकों को सहूलियत मिलेगी। - खुशाल सिंह नेगी, साहसिक पर्यटन खेल अधिकारीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed