फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The truck struck the car in an attempt to save Ganga

ट्रक को बचाने के प्रयास में गंगा में गिरी कार

Tue, 21 Jun 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 21 Jun 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
The truck struck the car in an attempt to save Ganga
accident - फोटो : filephoto

शिवपुरी से ऋषिकेश आ रही एक ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिरी गई। कार में सवार चार लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। खाई में घिसटने से वे घायल हो गए। मुनिकीरेती पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायलों को खाई से निकाला। 108 सेवा की मदद से उन्हें उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। एक गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। चारों एक निजी मोबाइल टावर कंपनी में कर्मचारी और एक साइड से वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन


घटना सोमवार शाम साढ़े पांच बजे की है। शिवपुरी की ओर से आ रही एक कार हनुमान मंदिर के समीप कार अनियंत्रित होकर सीधे गंगा में जा गिरी। कार में सवार लोग खिड़की खोलकर पहले ही इधर उधर कूद गए। जिस वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। उनके खाई में गिरने से वे घायल हो गए। घायलों की पहचान हरिराम (25), कुलदीप (23)  पुत्र संतोष कुमार चौबे,  ग्राम पो. भैंसा, जिला मिर्जापुर यूपी,  मृत्युंजय (23) पुत्र चंद्रभान फैजाबाद यूपी, रितेश (23 ) पुत्र कमला यादव गांव योवती, जिला चंदौसी यूपी निवासी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार वे एक निजी मोबाइल टावर कंपनी के कर्मचारी है और शिवपुरी में एक साइड से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed