फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   City Congress workers stage protest wearing black armbands

Rishikesh News: महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 08 Oct 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 08 Oct 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
City Congress workers stage protest wearing black armbands
- सात अक्तूबर को नई दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी समेत अन्य के साथ कथित बल प्रयोग का किया विरोध
विज्ञापन

ऋषिकेश। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर सात अक्तूबर को नई दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के साथ कथित धक्का-मुक्की और बल प्रयोग के विरोध में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया।

प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला और पूर्व महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार हर नागरिक और जनप्रतिनिधि को है। विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदर्शन के दौरान किया गया व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े सवालों का समाधान लोकतांत्रिक संवाद और सांविधानिक संस्थाओं के माध्यम से होना चाहिए। प्रदेश सचिव राकेश सिंह और राकेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार को विपक्ष की आवाज दबाने के बजाय उठाए जा रहे सवालों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में मदन मोहन शर्मा, अरविंद जैन, सूरत कोहली, प्यारे लाल जुगरान, हरिसिंह नेगी, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, मधु जोशी, उमा ओबेरॉय, भगवान पंवार, रुकम पोखरियाल, जगजीत सिंह जग्गी, बृजभूषण बहुगुणा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed