फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The team of MDDA, which reached Gumaniwala area to take

Rishikesh News: निर्माणाधीन भवन सील करने पहुंची एमडीडीए की टीम का घेराव

Sun, 23 Jul 2023 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
The team of MDDA, which reached Gumaniwala area to take

विज्ञापन



स्थानीय लोगों ने लगाया सीलिंग कार्रवाई में पक्षपात करने का आरोप, किया विरोध

गुमानीवाला क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन के सीलिंग की कार्रवाई करने पहुंची एमडीडीए की टीम को स्थानीय लोगों का विरोध झेलना पड़ा। स्थानीय लोगों ने टीम का घेराव कर सीलिंग की कार्रवाई में पक्षपात करने का आरोप लगाया। हालांकि, विरोध के बाद भी टीम ने निर्माणाधीन भवन पर सील कर दिया।



शनिवार को एमडीडीए की ओर से गुमानीवाला स्थित गली नंबर 14 में निर्माणाधीन भवन पर सीलिंग की कार्रवाई की। एमडीडीए के सहायक अभियंता राजेंद्र बहुगुणा और उनकी टीम को स्थानीय लोगों का भारी विरोध झेलना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि एक मंत्री के इशारों पर कांग्रेसियों के निर्माणों को अवैध बताए हुए सीलिंग की करवाई की जा रही है।
विज्ञापन


कांग्रेसी नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि सीलिंग के नाम पर उत्पीड़न और पक्षपात पूर्ण कार्रवाई की जा रही है। वहीं, एमडीडीए के सहायक अभियंता राजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि गुमानीवाला के गली नंबर 14 में निर्माणाधीन भवन की शिकायत मिली थी। जिसके बाद टीम ने पहुंचकर सीलिंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन








अवैध दुकानों पर कार्रवाई की मांग

आक्रोशित लोगों ने कहा कि हरिद्वार रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पास अवैध तरीके से कई दुकानें बन रही हैं। एमडीडीए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। सहायक अभियंता राजेंद्र बहुगुणा ने कहा कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। आक्रोशित लोगों ने कहा कि उक्त दुकानों पर कार्रवाई नहीं हुई तो एमडीडीए के कार्यालय घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed