Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Four accused arrested for theft Mobile phones after breaking shutter of shop in Geeta Nagar

ऋषिकेश: गीतानगर में दुकान का शटर तोड़कर लाखों के मोबाइल किए चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Tue, 10 Nov 2026 04:07 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 10 Nov 2026 04:07 PM IST
सार

बीते छह नवंबर की रात करीब दो से चार बजे के बीच अज्ञात चोरों ने ऋषिकेश-हरिद्वार रोड स्थित गीतानगर गली नंबर-10 के बाहर गुप्ता मोबाइल वर्ल्ड दुकान का शटर तोड़ मोबाइल व अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया था।

विज्ञापन
Four accused arrested for theft Mobile phones after breaking shutter of shop in Geeta Nagar
मोबाइल चोरी के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिद्वार रोड स्थित गीतानगर में मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी के आरोप में पुलिस व एसओजी ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार है। आरोपियों से 30 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप और एक आईपैड बरामद किया गया है। इसके अलावा चोरी की घटना में प्रयुक्त दो बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ली हैं।

विज्ञापन


बीते छह नवंबर की रात करीब दो से चार बजे के बीच अज्ञात चोरों ने ऋषिकेश-हरिद्वार रोड स्थित गीतानगर गली नंबर-10 के बाहर गुप्ता मोबाइल वर्ल्ड दुकान का शटर तोड़ मोबाइल व अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया था। दुकान स्वामी अश्वनी गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन


UK Top News: लगातार हत्याओं से दहला दून, गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद, योगनगरी में सीएम की बड़ी घोषणाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले के खुलासे के लिए पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने दुकान और आसपास के क्षेत्र में लगे करीब 40 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्धों का मिलान पूर्व में चोरी की घटनाओं में जेल जा चुके अपराधियों के डाटा से भी कराया गया। इसके बाद पुलिस ने संदिग्धों की तलाश तेज कर दी। बीते सोमवार की शाम को पुलिस टीम आईडीपीएल गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोबाइल दुकान में चोरी की घटना में शामिल चार लोग दो काले रंग की स्प्लेंडर बाइक से इंद्रमणि बडोनी चौक की ओर से बाईपास रोड होते हुए श्यामपुर की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मनसा देवी फाटक से आगे बाईपास रोड पर घेराबंदी कर दोनों बाइक पर सवार चारों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी संदीप के साथ मिलकर मोबाइल दुकान में चोरी करना स्वीकार किया।

Trending Videos

उन्होंने बताया कि चोरी किए गए अधिकांश सामान को जंगल में छिपाकर रखा था और उसे बेचने के लिए हरिद्वार की ओर ले जा रहे थे। चोरी के सामान को पांचों ने आपस में बांट लिया था। अन्य साथी संदीप के पास भी कुछ मोबाइल फोन, आईपैड और लैपटॉप होने की जानकारी दी गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितिन दास निवासी मुर्गी फार्म रायवाला, अभिषेक थापा निवासी प्रतीत नगर रायवाला, योगेंद्र उर्फ दीपक निवासी अहबाबनगर कड़च्छ, ज्वालापुर हरिद्वार और रोहन निवासी लालतप्पड़ डोईवाला के रूप में हुई है।

कोतवाल यशपाल बिष्ट ने बताया कि अभिषेक थापा और रोहन का पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में आपराधिक इतिहास रहा है। अभिषेक के खिलाफ रायवाला थाने में चोरी के चार मुकदमे दर्ज हैं, जबकि रोहन के खिलाफ रायवाला और ऋषिकेश कोतवाली में चोरी के पांच मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। कोतवाल बिष्ट ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है, जबकि फरार संदीप की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। घटना में प्रयुक्त दोनों बाइक के आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed