फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The staging of Ramlila at Subhash Bankhandi begins today

Rishikesh News: आज से शुरू होगा सुभाष बनखंडी में रामलीला का मंचन

Tue, 06 Oct 2026 06:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
The staging of Ramlila at Subhash Bankhandi begins today
ऋषिकेश। सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी की ओर से बुधवार (आज) से 66वीं रामलीला का मंचन शुरू किया जा रहा है। आयोजकों की ओर से सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष रामलीला को और भी भव्य रूप देने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक थापा, महामंत्री योगेश कालड़ा व कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह पाल ने बताया कि वर्ष 1955 से संचालित सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी की ओर से इस वर्ष रामलीला मंचन को और अधिक भव्य व आकर्षक स्वरूप देने के लिए पहली बार डिजिटल एलईडी गेट और बैकग्राउंड में चलित चित्रों का प्रयोग किया जाएगा। कमेटी की ओर से इस वर्ष एक महिला मंडल का गठन भी किया गया है। महिला मंडल की ओर से घर-घर जाकर रामलीला और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के साथ युवाओं व बच्चों को भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र और रामचरितमानस के प्रसंगों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कमेटी के अनुसार सात अक्टूबर को गणेश पूजन, श्रवण कुमार व राजा दशरथ संवाद और कैलाश लीला के साथ रामलीला का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed