{"_id":"6ac4f75c2c311ab3ab07ad80","slug":"roadways-employees-staged-a-protest-over-three-months-of-unpaid-wages-rishikesh-news-c-38-1-rks1003-147306-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: रोडवेज कर्मचारियों ने तीन माह के बकाया वेतन के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: रोडवेज कर्मचारियों ने तीन माह के बकाया वेतन के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ऋषिकेश। रोडवेज कर्मचारियों ने तीन माह के बकाया वेतन, महंगाई भत्ता और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया को लेकर डिपो की वर्कशॉप में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया तो रोडवेज कर्मचारी बसों का संचालन ठप कर सड़कों पर उतरेंगे। रोडवेज कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से कुछ बसों को संचालन प्रभावित रहा।
रोडवेज के स्थायी, संविदा और विशेष श्रेणी के कर्मचारियों को तीन माह का वेतन नहीं मिला है। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के ऋषिकेश शाखा अध्यक्ष निर्मल सिंह रांगड़ ने कहा कि वेतन भुगतान न किए जाने से कर्मचारियों के सामने परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि रोडवेज अधिकारियों की ओर से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं। वेतन न मिलने से कर्मचारी अपने बच्चों की फीस, बीमा की किस्त भी जमा नहीं कर पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही वेतन जारी नहीं होता है तो 11 और 12 अक्तूबर को आरपार की लड़ाई का एलान किया जाएगा। रोडवेज के बस चालकों ने बताया कि वेतन के साथ ही एक साल कर्मचारियों को महंगाई भत्ता नहीं दिया जा रहा है। चालकों ने बताया कि बसों की मरम्मत के लिए मुख्यालय से पार्ट्स न आने से कई बसों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से हरिद्वार और देहरादून मार्ग की कुछ बसों का संचालन प्रभावित रहा। प्रदर्शन करने वालों में श्यामवीर, राजकुमार, जितेंद्र कुमार, अंकित मान, पंकज बड़थ्वाल, आनंद नेगी, बालम सिंह, उपेंद्र सिंह, कृष्णकांत सती, सुमिता उनियाल आदि उपस्थित रहे।