फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   22 farmers donated blood on the birth anniversary of farmer leader Mahendra Tikait.

Rishikesh News: किसान नेता महेन्द्र टिकैत की जयंती पर 22 किसानों ने किया रक्तदान

Tue, 06 Oct 2026 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
22 farmers donated blood on the birth anniversary of farmer leader Mahendra Tikait.
डोईवाला। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ओर से मंगलवार को चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर और सुखमणि साहिब पाठ आयोजित किया गया।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत परवादून की ओर से ऋषिकेश रोड स्थित गुरुद्वारा लंगर हॉल में चौधरी महेंद्र टिकैत की जयंती मनाई गई। गुरुद्वारा में यूनियन की ओर सुखमणि साहिब का पाठ आयोजित किया गया। इसके अलावा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 22 किसानों ने रक्तदान किया। भाकियू टिकैत परवादून जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि बाबा टिकैत ने हमेशा किसान, मजदूर और सर्वसमाज के हितों के लिए संघर्ष किया। प्रदेश कार्यालय प्रभारी हरेंद्र बालियान ने कहा कि किसानों के लिए संघर्ष और सेवा का भाव आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान अजीत सिंह, गुरदीप सिंह, रणजीत सिंह, मनजीत सिंह, हरविंदर सिंह, रविंदर सिंह, प्रदीप बंगा आदि तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed