फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A special cleanliness drive was conducted at the Yog Nagari railway station

Rishikesh News: योग नगरी रेलवे स्टेशन पर चला विशेष स्वच्छता अभियान

Tue, 06 Oct 2026 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
A special cleanliness drive was conducted at the Yog Nagari railway station
ऋषिकेश। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की ओर से योग नगरी रेलवे स्टेशन पर विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और रेलवे ट्रैकों की सफाई की गई। अभियान के तहत रेलवे के अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों की टीम ने मिलकर ट्रैक पर कूड़े-कचरे को हटाया और परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रेल परिसर में स्वच्छता के स्तर को बेहतर बनाना और यात्रियों को एक स्वच्छ वातावरण प्रदान करना है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, स्वच्छता पखवाड़ा केवल एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह स्वच्छ रेल और जागरूक यात्री की दिशा में एक ठोस कदम है। अभियान के दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को भी स्वच्छता बनाए रखने और कूड़ा केवल डस्टबिन में ही डालने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed