फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The simplest method to go into meditation is Naad Yoga

ध्यान में जाने की सबसे सरल विधि है नाद योग : डॉ. जोशी

Fri, 07 Mar 2025 12:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 07 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The simplest method to go into meditation is Naad Yoga
मुनि की रेती स्थित जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के छठवें दिन योग गुरु डाॅ. नवदीप जोशी ने प्रतिभागियों को नाद योग की जानकारी दी। कहा कि नाद योग प्राचीन ध्यान की विधि है। यह ध्यान में जाने की सबसे सरल विधि है।
विज्ञापन


गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) और पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित महोत्सव में डाॅ. नवदीप जोशी ने कहा कि बच्चों में होने वाला चिड़चिड़ापन, बेचैनी और हाइपर एक्टिविटि को इस योग के माध्यम से हल किया जाता है। युवाओं में होने वाले एडिक्शन, तनाव आदि को दूर करने में योग की यह प्रक्रिया कारगर साबित होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं में सामान्य डिलीवरी एवं स्वस्थ बच्चे को जन्म देने की विधि भी नाद योग में बताई गई है। मनुष्य के शरीर में होने वाली 40 से अधिक बीमारियां जैसे उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, मधुमेह, कैंसर जैसी बीमारियां नाद योग के जरिए ठीक की जा सकती है। उन्होंने योग प्रतिभागियों को नाद योग के योगाभ्यास कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी आत्मस्वरूपानंद सरस्वती ने योग साधकों को बताया कि शरीर के अंदर 95 प्रतिशत बीमारियां मानसिक व भावनात्मक हैं। शरीर के रोग को तो दवा से ठीक किया जा सकता है, लेकिन मन तक कोई दवा जा नहीं सकती और मन तक कोई दवा जा सकती है तो वह योग विज्ञान ही है। प्रो. विजेन्द्र सिंह ने बताया कि योग क्रियाओं से शरीर के अंगों पर कितना सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उसको मापने के भी पैरामीटर हैं। बिना जानकारी के योग करना शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

चारू वाधवा ने फेस योग के बारे में जानकारी दी। डाॅ. लक्ष्मीनारायण जोशी ने योग की प्राचीन तकनीक नाभि के रहस्यों पर चर्चा की। हठयोगी जितानंद महाराज ने संयमित और नियमित जीवन जीने को स्वास्थ्य की आदर्श कुंजी बताया। योगिनी उषा माता, स्वामी बोधि वर्धमान, डाॅ. विपिन जोशी आदि ने प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया। इस मौके पर जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा, विप्रा त्रिवेदी, दयानंद सरस्वती, भारत चंद, एसपीएस रावत, विश्वनाथ बेंजवाल, रघुवीर सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed