फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The Sikh community burned an effigy of Harak Singh Rawat.

Rishikesh News: सिख समुदाय ने जलाया हरक सिंह रावत का पुतला

Sat, 06 Dec 2025 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
The Sikh community burned an effigy of Harak Singh Rawat.
ऋषिकेश। सिख समुदाय पर कथित विवादित टिप्पणी पर आक्रोशित सिख समुदाय ने डॉ. हरक सिंह रावत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला जलाया। सिख समुदाय ने चेतावनी दी कि यदि सार्वजनिक माफी नहीं मांगी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को कोयलघाटी में सिख समुदाय के लोगों ने कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री डाॅ. हरक सिंह रावत ने एक कार्यक्रम के दौरान सिख समाज पर विवादित टिप्पणी की है जिससे सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। अल्प संख्यक आयोग के सदस्य गगनदीप सिंह बेदी ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को इतिहास पढ़ने की आवश्यकता है। उन्हें बयान देने से पहले सोचना चाहिए कि क्या बयान दे रहे हैं। बेदी ने कहा कि हरक सिंह गुरुद्वारा में जाकर पंच प्यारों के सामने माफी मांगें। यदि ऐसा नहीं किया गया तो पूरे देश में भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में पार्षद आशु डंग, भानु प्रताप सिंह, केवल कृष्ण लांबा, परमजीत सिंह, मनदीप सिंह खैरा, शिवम टुटेजा, अमर जीत सिंह, जसविंदर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed