{"_id":"6a120de71319e68f58082f3b","slug":"the-minister-gave-instructions-to-increase-the-counters-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-978932-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: परिवहन मंत्री ने चार काउंटर बढ़ाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: परिवहन मंत्री ने चार काउंटर बढ़ाने के दिए निर्देश
Sun, 24 May 2026 01:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 24 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने चारधाम यात्रा ट्रांजिट में यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रा प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने व चार काउंटर बढ़ाने के निर्देश दिए।
परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं की गई हैं। इस बार परिवहन विभाग की ओर से ग्रीन कार्ड व्यवस्था को सरल बनाया गया है। ग्रीन कार्ड बनाने वालों को विभाग की ओर से फर्स्ट एड किट दिया जा रहा है। इस बार पर्यटन विभाग ने प्लास्टिक की बोतलों के निस्तारण के लिए मशीन लगा रखी है।
परिवहन विभाग की ओर से एक एप लॉन्च किया जा रहा है। इस एप को 30 मई या एक जून को जारी किया जाएगा। उस एप में एक टोल फ्री नंबर भी लॉन्च होगा। यात्री और इस एप के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकेंगे। शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाएगा। उन्होंने यात्रा प्रशासन को पंजीकरण से संबंधित डिस्प्ले बोर्ड लगाने, टोकन व्यवस्था और फ्लेक्स लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप परिवहन आयुक्त शैलेश तिवारी, आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी, आरटीओ (प्रवर्तन) अनिता चमोला, एआरटीओ रावत सिंह कटारिया, एआरटीओ रश्मि पंत, एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।