फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The life of saints is dedicated to society: Sarvaatmanand

समाज के प्रति समर्पित होता है संतों का जीवन : सर्वात्मानंद

Sun, 04 Jan 2026 07:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 04 Jan 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
The life of saints is dedicated to society: Sarvaatmanand
स्वतंत्र आनंद सरस्वती को श्रद्धांजलि देते गीता आश्रम के पदा​धिकारी और संत। स्रोत आयोजक।
फोटो-
विज्ञापन

स्वामी स्वतंत्र आनंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर यज्ञ, कीर्तन व गीता पाठ का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। आनंद आश्रम हरिद्वार के संस्थापक स्वामी स्वतंत्र आनंद सरस्वती जी की 54वीं पुण्यतिथि स्वर्गाश्रम स्थित गीता आश्रम में अत्यंत श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस कार्यक्रम में यज्ञ, कीर्तन और गीता पाठ के माध्यम से श्रद्धालुओं ने स्वामी जी के चरणों में अपनी भावांजलि अर्पित की।
महंत स्वामी सर्वात्मानंद सरस्वती ने कहा कि संत सदैव परोपकार एवं धर्म प्रचार के लिए अपने जीवन का संपूर्ण भाग अर्पित कर देते हैं। संतों का जीवन प्रेरणादाई और समाज के प्रति समर्पित होता है। उन्हें स्मरण करना व उनके कार्यों को आगे बढ़ना सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन

उन्होंने अपने उत्तराधिकारी स्वामी शांतानंद को बनाया। उन्होंने अपने कार्यकाल में संस्था की गतिविधियों को आगे बढ़ाया और सेवा की भावना में निरंतर लगे रहे। श्री गीता आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन गुरु वेदव्यास आनंद ने भी गीता के प्रचार में विशेष योगदान किया। आज भी गीता आश्रम में ट्रस्ट के माध्यम से आश्रम की गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दीपक गुप्ता ने कहा कि संतों का स्मरण हमें प्रेरणा प्रदान करता है। हम उनके बताए मार्ग पर चलते रहे और उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें, यही सच्ची श्रद्धांजलि है। इस मौके पर प्रबंधक चंद्र मित्र शुक्ला, भानु मित्र शर्मा, गीता चैतन्य, प्रमिला शाह, दया जोशी, सुलोचना लखानी, त्रिभुवन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed