{"_id":"695ac9f518fe729cc20672b6","slug":"the-gurughar-resonated-with-kirtan-and-prayers-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-871942-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कीर्तन व अरदास से गूंजा गुरुघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कीर्तन व अरदास से गूंजा गुरुघर
Mon, 05 Jan 2026 01:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
1 डोईवाला गुरुद्वारे में श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में आयोजित कार्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खालसा पंथ के सृजक और मानवता के रक्षक श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 358वें प्रकाश पर्व पर नगर का मुख्य गुरुद्वारा गुरुबाणी के कीर्तन से गुंजायमान रहा। श्री गुरु सिंह सभा द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में भक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ा कि सुबह से देर शाम तक संगत की लंबी कतारें लगी रहीं। रविवार को रेलवे स्टेशन के सामने मुख्य गुरुद्वारे में श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया। कीर्तन हजूरी रागी जत्था भाई मलकीत सिंह, कीर्तन भाई नकुल सिंह, कथावाचक भाई सुरजीत सिंह लुधियाना वाले, कीर्तन भाई प्रिंसपाल सिंह पटियाला वालो ने गुरबानी और शबद कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु साहिब के त्याग, बलिदान और शौर्य से ओत-प्रोत जीवन का संदेश दिया। गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान गुरदीप सिंह ने श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला।