फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The first meeting of the State Working Committee of

Rishikesh News: सभी जिलों में होगा युवा और महिला इकाइयों का गठन

Mon, 04 Mar 2024 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
The first meeting of the State Working Committee of
Iप्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक आयोजित
विज्ञापन

I

I
I

I17 मार्च को हल्द्वानी में होगा युवा इकाइयों का सम्मेलनI

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक देहरादून रोड स्थित एक होटल में आयोजित की गई। इसमें संगठन की एकता और विस्तार को लेकर चर्चा हुई। सभी जिलों में महिला और युवा इकाइयों का गठन किए जाने का निर्णय भी लिया गया। कहा कि युवा इकाइयों की मजबूती के लिए 17 मार्च को हल्द्वानी में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।



रविवार को आयोजित बैठक का शुभारंभ प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, महामंत्री प्रकाश मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक राकेश अग्रवाल, ललित मोहन मिश्र, नरेश अग्रवाल, दीपक तायल ने किया। अनिल गोयल ने कहा कि प्रदेश और जिले के सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें। कहा समस्याएं प्रमुखता से उठानी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि संगठन के विस्तार को लेकर व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री की सहमति लेना आवश्यक है।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष अपने क्षेत्र के अलावा पूरे प्रदेश में चल रहे व्यापारी संगठनों को प्रभावी बनाने के लिए सुविधाएं देंगे। प्रदेश मंत्री क्षेत्र के युवा संगठन और महिला संगठन के साथ जिला मुख्यालय की तीन महीने में पूरी जानकारी प्रदेश संगठन को देंगे। कहा कि देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, कोटद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी आदि महानगरों में संगठन को अधिक प्रभावी बनाए जाने के लिए सभी व्यापारियों एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मेहंदीरत्ता, माधव प्रसाद सेमवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद जौहर, अब्दुल अतिक, विपिन नागलिया, प्रवीण ढींगरा, सुभाष कोहली, पवन शर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed