फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The fight of the agitators will be fought: Bobby Pawar

सम्मान से वंचित आंदोलनकारियों की लड़ाई लड़ी जाएगी : बॉबी पंवार

Sun, 14 Dec 2025 06:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
The fight of the agitators will be fought: Bobby Pawar
- उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार गंगा पहुंचे गंगा भोगपुर
विज्ञापन

ऋषिकेश। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार रविवार को गंगा भोगपुर पहुंचे। उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के हिताें के बारे में चर्चा की और कहा कि सम्मान से वंचित आंदोलनकारियों की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि यदि प्रदेश सरकार इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता डॉ. शक्तिशैल कपरुवाण ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के आंदोलन के दौरान 1994 में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था लेकिन अधिकांश लोगों की अनदेखी की गई। बैठक में सम्मान से वंचित उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच (यमकेश्वर) के पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया गया। इसमें पूर्व सैनिक सुदेश भट्ट को संरक्षक, अर्जुन सिंह नेगी को अध्यक्ष, चंद्र मोहन सिंह को उपाध्यक्ष, गोपाल सिंह अधिकारी को सचिव, संजीव कंडवाल को सह सचिव, हेमंत कुकरेती को कोषाध्यक्ष और हरेंद्र रावत, वीरपाल पयाल, हरेंद्र रौथाण, अरुण जुगलान, दौलत पयाल, देवेंद्र जुगलान को सदस्य मनोनीत किया गया है। बैठक में यूकेडी के दिवंगत नेता दिवाकर भट्ट को श्रद्धांजलि भी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed