फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The Chairman rebuked the officials for the flaws

खामियों पर विस अध्यक्ष ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Mon, 03 Feb 2020 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
The Chairman rebuked the officials for the flaws
पशुलोक डेयरी में 57 की बजाय सिर्फ 26 गायें मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अधिकारियों की जमकर क्लास ली। विस अध्यक्ष रविवार को पशुलोक डेयरी का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

बता दें, हाईकोर्ट के आदेश अनुसार सर्वजीत सेवा समिति की ओर से तिकोनिया भूमि, वीरपुर खुर्द गोशाला में रखी गईं 57 गायों को पशुपालन विभाग पशुलोक में सेवा के लिए रखा गया है। इन सभी गायों की सेवा की जिम्मेदारी पशुपालन विभाग पशुलोक को दी गई थी। विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने रविवार को पशुलोक पहुंचकर गायों की जानकारी ली, लेकिन मौके पर डेयरी में 26 गाये ही पाई गईं। इस संबंध में जानकारी लेने पर पशुलोक के परियोजना निदेशक राजेंद्र वर्मा ने उन्हें जानकारी न होने का हवाला दिया। इस गैर जिम्मेदाराना रवैये और लापरवाही पर विस अध्यक्ष ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग को 57 गायों की सभी प्रकार की सुविधाएं और डॉक्टरी जांच की जिम्मेदारी दी गई थी। चिंता का विषय है कि मौके पर 57 गायों में से केवल 26 गायें ही मिलीं। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने पशुपालन मंत्री रेखा आर्य से दूरभाष पर संपर्क कर मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने वीरपुर खुर्द में ग्रामीणों को रास्ते की समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सुरेश बाजपेई, डॉ. प्रसून दुबे, डॉ. उत्तम कुमार, तहसीलदार रेखा आर्य, पार्षद लव कंबोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed