{"_id":"6aafe66b4ac96449c80d2287","slug":"centralized-counseling-for-vacant-bams-seats-starts-september-24-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-146643-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बीएएमएस की रिक्त सीटों पर 24 सितंबर से केंद्रीय काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बीएएमएस की रिक्त सीटों पर 24 सितंबर से केंद्रीय काउंसिलिंग
Sun, 20 Sep 2026 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 20 Sep 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
- उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में 30 सितंबर तक होंगे ऑनलाइन पंजीकरण, निजी कॉलेजों में सीधे प्रवेश पर रोक
-24 से 30 सितंबर तक होगा पंजीकरण,
- 15 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया और 85 प्रतिशत राज्य कोटे से भरेंगी
बीएएमएस की रिक्त सीटों पर 24 सितंबर से केंद्रीय काउंसिलिंग
ऋषिकेश। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के परिसरों और संबद्ध निजी संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएएमएस की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर केंद्रीय काउंसिलिंग शुरू की जाएगी। काउंसिलिंग का प्रथम चरण 24 सितंबर से शुरू होगा। अभ्यर्थी 24 से 30 सितंबर तक पंजीकरण करा सकेंगे।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एसके बरनवाल ने बताया कि काउंसिलिंग के संबंध में 16 सितंबर को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में काउंसिलिंग बोर्ड की दूसरी बैठक हुई। इसमें भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम), आयुष मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में निर्णय लिया गया। डॉ. बरनवाल ने बताया कि सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय के परिसरों और संबद्ध निजी संस्थानों में आयुष स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की सीटों में 15 प्रतिशत सीटें अखिल भारतीय/ओपन कोटे और 85 प्रतिशत सीटें उत्तराखंड राज्य कोटे से भरी जाएंगी। डॉ. बरनवाल ने संबद्ध निजी कॉलेजों को भी स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय की केंद्रीय काउंसिलिंग के अलावा किसी अन्य माध्यम से बीएएमएस में किया गया प्रवेश मान्य नहीं होगा। किसी भी अनधिकृत प्रवेश को विश्वविद्यालय की ओर से मान्यता नहीं दी जाएगी। ऐसे मामलों में संबंधित कॉलेज के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के साथ उसे विश्वविद्यालय से असंबद्ध किए जाने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
फर्जी दस्तावेज मिलने पर होगी कार्रवाई
कुलसचिव डॉ. बरनवाल ने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की कि काउंसिलिंग के दौरान किसी भी प्रकार के फर्जी या भ्रामक दस्तावेज अपलोड न करें। उन्होंने कहा कि अंकतालिका, प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र और स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र समेत सभी दस्तावेज का विधिवत सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन
वेबसाइट पर मिलेगी जानकारी
कुलसचिव डॉ. बरनवाल ने बताया कि अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट uau.ac.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय के हेल्पलाइन नंबर 9548195375 पर समय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक संपर्क किया जा सकता है। तकनीकी सहायता के लिए 7016125562 नंबर जारी किया गया है।