फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Aastha Path construction in final phase; to be ready in two months

Rishikesh News: आस्था पथ का कार्य अंतिम चरण में, दो महीने में होगा तैयार

Sun, 20 Sep 2026 06:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 20 Sep 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Aastha Path construction in final phase; to be ready in two months
- 12 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहा आस्था पथ
विज्ञापन

ढालवाला। बजरंग सेतु के निर्माण के बाद अब गऊ घाट क्षेत्र में विकसित किए जा रहे आस्था पथ का काम भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस आस्था पथ का प्रथम चरण अगले दो महीनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद इसे आम जनता के लिए समर्पित किया जाएगा। परियोजना का करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि लगभग 10 प्रतिशत काम अभी शेष है। आस्था पथ का निर्माण गऊ घाट से करीब 300 मीटर क्षेत्र में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करने के साथ श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। परियोजना के तहत घाट के सौंदर्यीकरण, राहगीरों के लिए बैठने की व्यवस्था, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

अंतिम चरण में फिनिशिंग का काम
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, परियोजना का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब दीवारों पर रंग-रोगन, पॉलिशिंग, टाइल्स की सेटिंग और अन्य फिनिशिंग का काम किया जा रहा है। शेष कार्य पूरा होने के बाद आस्था पथ को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


टूरिस्ट हब के रूप में विकसित करने की तैयारी
सरकार और स्थानीय प्रशासन की योजना इस पूरे क्षेत्र को बेहतर पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की है। बजरंग सेतु के जल्द प्रस्तावित लोकार्पण और आस्था पथ के शुरू होने के बाद क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे स्थानीय व्यापारियों को भी लाभ मिलने की संभावना है। आस्था पथ का निर्माण पूरा होने को लेकर स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में भी उत्साह है। लोगों का मानना है कि बेहतर आवागमन, प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण से क्षेत्र की तस्वीर बदलने के साथ यहां पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट -
गऊ घाट से 300 मीटर तक बनाए जा रहे आस्था पथ के प्रथम चरण का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष 10 प्रतिशत फिनिशिंग का कार्य तेजी से चल रहा है, जिसे आगामी दो महीनों के भीतर हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा।- कमल सिंह, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग, नरेंद्र नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed