फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Temples Resonate with Krishna Bhajans on Janmashtami

Rishikesh News: जन्माष्टमी पर कृष्ण भजनों से गूंजे मंदिर

Fri, 04 Sep 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 04 Sep 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Temples Resonate with Krishna Bhajans on Janmashtami
जन्माष्टमी पर कृष्ण भजनों से गूंजे मंदिर
विज्ञापन

जौलीग्रांट। क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने मंदिरों में जाकर विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। जन्माष्टमी पर क्षेत्र के मंदिरों को सजाया गया। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया। कई स्थानों पर कृष्ण लीलाओं और झांकियों का भी आयोजन किया गया। छोटे बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में नजर आए। मंदिरों में सुबह से ही कृष्ण भजन बजाए जा रहे थे। वहीं,महिलाओं और कीर्तन मंडली की ओर से कई स्थानों पर भजन कीर्तन किया गया। थानो, रानीपोखरी, जौलीग्रांट, भानियावाला, कालूवाला, अठूरवाला आदि स्थानों पर में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed