फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tehsil Day: complainant present, officer absent

तहसील दिवस : फरियादी मौजूद, अधिकारी नदारद

Wed, 07 Aug 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Tehsil Day: complainant present, officer absent
तहसील दिवस पर लोगों की समस्या सुनते एसडीएम प्रेमलाल। - फोटो : RISHIKESH
जनता की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने के लिए हर मंगलवार को आयोजित होने वाले तहसील दिवस को अधिकारी संजीदगी से नहीं ले रहे। हालात यह हैं कि तहसील दिवस पर शिकायतें सुनने के लिए अधिकारी नहीं पहुंच रहे हैं, जिसके कारण फरियादियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस पर 16 शिकायतें पहुंची, लेकिन अधिकतर अधिकारियों के अनुपस्थित रहने के कारण केवल दो शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर उपजिलाधिकारी ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा जाएगा और एक दिन का वेतन काटने की सिफारिश की जाएगी। तहसील दिवस पर आई 16 शिकायतों में से जल संस्थान की दो, विद्युत विभाग की चार, राजस्व विभाग की चार, वन विभाग की दो, समाज कल्याण की दो, नगर निगम की एक और विद्युत नगर निगम की एक शिकायतें प्राप्त हुई। सभी शिकायतों में से केवल दो का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

इस दौरान पशुलोक विस्थापित क्षेत्र में हाथी के आतंक से पीड़ित महिलाओं ने उपजिलाधिकारी प्रेमलाल से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पशुलोक विस्थापित क्षेत्र की महिला गीता पड़ियार ने बताया कि इस क्षेत्र में हाथी का आतंक बढ़ता जा रहा है। प्रत्येक शाम को हाथी आकर यहां उत्पात मचा रहा है। बीती रात्रि को हाथी ने उनके घर की दीवार तोड़ दी। पूरी रात उनके परिवार ने डर के मारे जागकर रात काटी। कमला भंडारी और लीला भंडारी ने बताया कि बीते दिनों हाथी ने उनकी फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। उपजिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित ऋषिकेश रेंज अधिकारी आरपीएस नेगी को पशुलोक विस्थापित क्षेत्र मेें हाथी से सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए कहा और रात में यहां तत्काल गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्टोवाला मेें थ्री फेस लाईन बिछाने की मांग
भट्टोवाला क्षेत्र में बीते दिनों आकाशीय बिजली कड़कने से अधिकांश घरों के विद्युत उपकरण फूंक गए। जिस पर स्थानीय ग्रामवासियों ने उपजिलाधिकारी से यहां थ्री फेस लाईन बिछवाने की मांग की है। स्थानीय नागरिक मनोज रावत, संजय पोखरियाल, उमेद रौथाण ने उपजिलाधिकारी को भट्टोवाला क्षेत्र की विद्युत समस्या से अवगत कराया। मनोज रावत ने बताया कि भट्टोवाला क्षेत्र में सिंगल फेस की विद्युत लाईन है। इस कारण आए दिन यहां आकाशीय बिजली के चलते अधिकांश घरों में विद्युत उपकरण फूंक जाते है। उन्होंने कहा कि थ्री फेस की विद्युत लाईन बिछने के बाद समस्या से निजात पाई जा सकती है। इस पर उपजिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के जेई अमित भट्ट को बुलाकर समस्या के शीघ्र ही समस्या के निस्तारण के लिए कहा।
बाईपास मार्ग पर हो रहे जलभराव का हो निदान
गुमानीवाला वार्ड 35 और 36 पर स्थित बाईपास मार्ग के दोनों ओर जलभराव की विकट स्थिति बनी है। इससे स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद विरेंद्र रमोला और विपिन पंत ने उपजिलाधिकारी को बताया कि दो माह पूर्व लोक निर्माण विभाग ने बाईपास हरिद्वार मार्ग पर अमितग्राम और गुमानीवाला में सड़क का निर्माण करवाया था। इस दौरान विभाग ने सड़क को दोनों ओर से खोद दिया। मलबा भी ठेकेदार उठाकर ले गया। इस कारण से यहां पर सड़क के दोनों ओर काफी गहरा हो गया है। बरसात से यहां पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एसडीएम ने लोनिवि के अपर सहायक अभियंता लक्ष्मीकांत गुप्ता को जलभराव की समस्या के लिए निर्देश दिए।
ग्राम समाज की भूमि पर रुके अवैध निर्माण
खदरी खड़क माफ के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण को रोके जाने की गुहार लगाई है। कैप्टन रामप्रसाद रणाकोटी ने बताया कि खदरी खड़क माफ में ग्राम समाज की भूमि पर भूमाफिया ने वर्ष 2012-13 में अवैध निर्माण शुरू कर दिया था। जिसको रोके जाने के लिए बीते मार्च महीने में प्रार्थना पत्र दिया गया। पुन: तहसील दिवस के मौके पर बीते दो जुलाई को अवैध निर्माण रोकने के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आलम यह है कि भूमाफिया ने वहां पर तारबाड़ करके गेट भी बना दिया है। इस मौके पर ग्रामीण शांति प्रसाद थपलियाल, महावीर उपाध्याय, श्रीकांत रतूड़ी, दिनेश कुलियाल आदि उपस्थित थे।
20 अगस्त को करवाएं पेंशन का सत्यापन
आगामी 20 अगस्त को समाज कल्याण विभाग के अधिकारी नगर निगम में बैठकर पेंशन का सत्यापन करेंगे। जिन लोगों के कागजों का सत्यापन नहीं हुआ सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने उन लोगों से शिविर में पहुंचने की अपील की है। सहायक समाज कल्याण अधिकारी महेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिन लोगों का सत्यापन नहीं हुआ है, उनके समाधान के लिए 20 अगस्त को नगर निगम ऋषिकेश में समाज कल्याण विभाग शिविर लगाएगा। शिविर में केवल पेंशन का सत्यापन ही किया जाना है।
यह अधिकारी रहे अनुपस्थित
तहसील दिवस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश, उपमहाप्रबंधक उद्योग विभाग देहरादून, जिला पर्यटन अधिकारी देहरादून, पशु चिकित्साधिकारी ऋषिकेश, प्रदर्शक रेशम विभाग डोईवाला, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग डोईवाला अनुपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी के आकस्मिक एम्स जाने के बाद दोपहर एक बजे के करीब सिंचाई विभाग के एई अनुभव नौटियाल तहसील दिवस मेें पहुंचे।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अमित चमोली, रेंज अधिकारी वन विभाग आरपीएस नेगी, नमामि गंगे के सहायक अभियंता आरके शर्मा, पीएलबी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मधु शर्मा, जेई विद्युत विभाग अमित भट्ट, सहायक समाज कल्याण अधिकारी महेश प्रताप सिंह, कनिष्ठ सहायक शिक्षा विभाग अनिल भट्ट, एडीओ उद्यान विभाग संजय कुमार, जेई नगर निगम तरुण लखेड़ा, अपर सहायक अभियंता लोनिवि लक्ष्मीकांत गुप्ता, जलसंस्थान से रामकुमार यादव, डिप्टी ऑफिसर खाद्य विभाग रजत नेगी, महिला बाला विकास से ईशिता कठैत, पेयजन निगम के सुपरवाइजर पदम सिंह आदि उपस्थित थे।

तहसील दिवस पर रखी समस्याऐं
डोईवाला। तहसील दिवस पर डोईवाला में लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रशासन के अधिकारियों को बताया। दूधली के नवीनचंद ने जंगली जानवरों, उम्मेद वोरा ने सिमलास ग्रांट में बाढ़ आपदा सुरक्षा, झबरावाला के रणजोध सिंह ने मृत पशुओं की समस्या से अवगत कराया। इस दौरान तहसीलदार शूरवीर सिंह राणा, पदम दत नौटियाल, अंजू डबराल, बीएस नेगी, ओमप्रकाश चंद्रा आदि अधिकारी मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed